अयोध्या-रामलला के दरबार मे पहुंचे योगी,टेका मत्था

दीपावली मनाने अयोध्या पहुँचे सीएम,की पूजा अर्चना

UP TIMES NEWS- अयोध्या पहुंचकर मुख्यमंत्री ने श्री रामलला के सामने माथा टेकते हुए हाजिरी लगाई। परंपरागत ढंग से मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना करते हुए इसके साथ सीएम ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।


भव्य दीपोत्सव संपन्न होने और नया विश्व कीर्तिमान स्थापित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह संकट मोचन हनुमानगढ़ी का दर्शन किया। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए श्रीराम भक्त हनुमान से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी मंदिर के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास से भी मुलाकात की।मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। संतों और पुजारियों ने पारंपरिक विधि से उनका स्वागत किया।

श्रीरामलला के दरबार में टेका मत्था
हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई,आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की।

दर्शन-पूजन के बाद किया अभिवादन
मुख्यमंत्री ने राम दरबार में भी दर्शन-पूजन कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की। दर्शन के उपरांत जब वे मंदिर परिसर से बाहर निकले तो श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *