बाँदा-सड़क हादसे में सिपाही की मौत, बाइक से जाते समय लीडर ने मारी टक्कर

मोटरसाइकिल से ससुराल जा रहा था कांस्टेबल

UP TIMES NEWS- बाइक से ससुराल जा रहे सिपाही को लीडर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक सिपाही महोबा जनपद में तैनात था।


शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी 34वर्षीय रवि पुत्र मइयादीन कास्टेबल था। वह दो माह पहले मिर्जापुर से तबादला पर महोबा आया था। इन दिनो वह महोबा पुलिस लाइन लाइन में तैनात था। उसकी साली बीमार थी। उसकी पत्नी आरती अपने मायके खप्टिहा कलां में थी। वह रविवार की रात करीब दो बजे बाइक पर महोबा से खप्टिा कला जा रहा था। तभी पपरेंदा के पास पीछे से आ रहे लोडर ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनो को दी। मौत की ाबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी आरती ने बताया कि वह बाइक से खप्टिहा आ रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्री एक पुत्र छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *