धनतेरस त्योहार को लेकर बाजारों में खूब दिखी रौनक
एसपी एडिशनल एसपी के अलावा पुलिस अधिकारी लगातार रहे भ्रमणशील
UP TIMES NEWS- धनतेरस त्यौहार में घटनाओं को रोकने के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर योगी की बांदा पुलिस बेहद सतर्क रही। ताकि अपराधी किसी वारदात को अंजाम न दे सकें। एसपी सुरक्षा की मॉनिटरिंग करने के साथ खुद भी भृमणशील रहे।
धनतेरस पर्व में बाजारे खूब गुलजार रही। सुबह से ही दुकानों में खरीददारों की भारी भीड़ नजर आई। जो यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। सुरक्षा को लेकर एसपी पलास बंसल ने बाजार के अलावा भीड़भाड़ इलाकों में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया। इसके अलावा चोर लुटेरे पर निगरानी के लिए एसपी के द्वारा सिविल ड्रेस में भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। बाकी बाजार में खरीदारी के दौरान किसी के साथ किसी भी प्रकार की वारदात ना हो सके। सुरक्षा की मॉनिटरिंग करने के साथ-साथ एसपी पलास बंसल,एएसपी शिवराज के अलावा पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे।

भ्रमणशील रहने के दौरान वह खुद सुरक्षा का जायजा लेते रहे। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पुलिस अधिकारी ब्रीफ भी करते रहे। गौरतलब हो कि त्योहारों को सकुशल निपटाये जाने को लेकर पुलिस के आला अधिकारी लगातार सतर्क है।
