बाँदा-अवैध पटाखा के साथ पकड़े गए अलग-अलग तीन अभियुक्त तथा भंडारण पर जारी है पुलिस का शिकंजा,

अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में पटाखा हुए बरामद

सुरक्षित दीपावली त्यौहार मनाए जाने को लेकर एक्शन में नजर आ रहे डीआईजी तथा एसपी

UP TIMES NEWS- जनपद में अवैध पटाखा की बिक्री तथा भंडारण के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। अलग-अलग जगहो पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने अवैध पटाखा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद हुए हैं।
सुरक्षित तथा दुर्घटनारहित दीपावली सम्पन्न कराने की शासन की मंशा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस.के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध रुप से पटाखा निर्माण,भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के निकट पर्यवेक्षण में शुक्रवार की देर रात कोतवाली नगर की पुलिस टीम को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि परशुराम तालाब रेलवे ट्रेक के पीछे राममिलन के मकान में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सहायक एसपी मेविस टॉक के नेतृत्व में मौके पर जाकर छापेमारी करते हुए अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। अवैध रुप से पटाखे का निर्माण कर रहे मुन्ना पुत्र हरिप्रसाद निवासी मोहल्ला परशुराम तालाब, पंकज पुत्र सत्य नारायण निवासी मोहल्ला परशुराम तालाब थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा को पकड़ा है। वहीं 01 अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। एएसपी शिवराज ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित पटाखे,बारूद,विस्फोटक रासायनिक पदार्थ,खाली डिब्बे,पैकिंग सामग्री,रैपर/कागज,पटाखे बनाने के उपकरण एवं निर्माण में प्रयुक्त आदि सामग्री बरामद की गई हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह दीपावली के पूर्व बाजार में अवैध रूप से पटाखों की आपूर्ति करने की तैयारी में थे। इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है कि अभियुक्तों द्वारा पटाखा बनाने की अवैध सामग्री वे कहाँ से लाते थे, तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। एएसपी ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से 04 बोरी देशी पटाखा 42.5 किलोग्राम,02 बोरी सफेद हार्ड रैपर 47 किलोग्राम,01 बोरी अर्धनिर्मित खोखा 04 किलोग्राम,कच्चे सीमेण्ट के टुकड़े 16 किलोग्राम,देशी रोशनी 07 किलोग्राम,सूजा,भगोना, कटर बत्ती,13 प्रकार के छोटे/बडे पटाखा बरामद हुए हैं। जिन्हें जप्त कर लिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बलराम सिंह,उप निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी,आरक्षी धर्मेंन्द्र कुशवाहा,प्रशांत यादव,सौरभ यादव,सागर यादव,सत्यम गुर्जर शामिल रहे।

इसी तरह क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह के नेतृत्व में कमासिन प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने अवैध पटाखा की सूचना पर थाना क्षेत्र के राछी गांव में दबिश देकर पटाखा बनाते हुए रंगे हाथों चुनुबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से बने अधबने पटाखा बरामद हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *