चित्रकूट-बहन से युवती में जहर खाकर की आत्महत्या

कामकाज को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

UP TIMES NEWS- घरेलू कामकाज को लेकर बड़ी बहन का छोटी से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर बड़ी बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चित्रकूट जिले के सरधुवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अराधना पत्नी शिवदत्त का छोटी बहन पूजा से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर अराधना ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टी होने के बाद उसकी हालत बिगड़ गयी। तब घर वालों को जानकारी मिली। उसे नजदीक स्थित सोनेपुर अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन प्रयागराज न ले जाकर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले आए। यहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतका के मौसिया ग्राम प्रधान रक्सी रविकांत ने बताया कि घर की लिपाई-पोताई को लेकर अराधना का छोटी बहन से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने यह घटना अंजाम दी है। मृतका तीन बहनों में बड़ी थी। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *