रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरक्षित पकड़े गए जोड़े
UP TIMES NEWS- सरकारी नलकूप में सबसे जहरीले सांप रसैल वाइपर का जोड़ा मिलने से समूचे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने देखा तो सूचना अधिकारियों को दी। रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर सांपों के जोड़ों को पकड़ लिया गया है।
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव स्थित एक सरकारी नलकूप में देश के दूसरे सबसे जहरीले सांप रसैल वाइपर का जोड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। विशालकाय सांपों का यह जोड़ा गर्भावस्था में पाया गया। सांपों को देखकर किसानों ने तुरंत सर्प मित्र अभय प्रताप को सूचना दी। अभय प्रताप ने मौके पर पहुंचकर सावधानी से सांपों के जोड़े का सफल रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कह रसैल वाइपर सांप बहुत आक्रामक होते हैं और इनके जहर से गंभीर रक्तस्राव और किडनी फेलियर हो सकता है। समय रहते सांपों के रेस्क्यू से बड़ा हादसा टल गया। वही सांपों के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने बेहद राहत की सांस ली है।
