बाँदा-पुलिस ने पकड़ा मिश्रित गुटखा से लदा पिकअप,दो गिरफ्तार

पिकअप के बोनट से तमंचा भी हुआ बरामद

बोलोरो पिकअप में लगा हुआ था प्रतिबंधित 21 झाल मिश्रित गुटखा

UP TIMES NEWS- पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बदौसा पुलिस ने मिश्रित गुटखा से लदे पिकअप के साथ दो अभियुक्तों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से 21 झाल गुटखा बरामद हुआ है। वही गाड़ी की बोनट से तमंचा भी पुलिस को मिला है।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा नशीले पदार्थों का उत्पाद/बिक्री करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की देर रात थाना बदौसा पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से अपमिश्रित सुपारी मिश्रित गुटखा बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पिकअप से 21 झाल (बोरी) अपमिश्रित सुपारी गुटखा व 01 अवैध तमंचा व 03 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि बदौसा पुलिस ने ग्राम दुबरिया,चतुर्वेदी ढावा के पास से चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर एक पिकअप को रोककर चेक किया। जिसमे भारी मात्रा में अपमिश्रित सुपारी मिश्रित गुटखा बरामद हुआ है। वही मौके सेदेवकी रमन यादव उर्फ छंगू पुत्र रामबहादुर निवासी ग्राम तरांव थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट तथा संदीप गुप्ता उर्फ छोटू पुत्र छोटा गुप्ता निवासी ग्राम दुबरिया थाना बदौसा जनपद बांदा को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की सूचना पर उपस्थित खाद्य विभाग की टीम द्वारा बरामद गुटखे का परीक्षण हेतु सैम्पल लिया गया। उक्त प्रतिबन्धित गुटखा के विक्रय एवं परिवहन एवं बरामद अवैध तमन्चा व कारतूस के सम्बन्ध में थाना बदौसा पर अभियोग पंजाकृत कर बरामद वाहन को सीज किया गया है। व आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बदौसा कुलदीप कुमार तिवारी,उप निरीक्षक प्रमोद कुमार,आरक्षी अनुराग यादव,मिथिलेश कुमार,अनिल यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *