बाँदा-गांव-गांव पार्टी की नीतियां बता रही सपा की साइकिल यात्रा

जिला सचिव के नेतृत्व में गुमाई पहुँची यात्रा का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं ने बताई पार्टी की नीतियां

UP TIMES NEWS- पार्टी की नीतियां बताने को लेकर सपा की साईकिल यात्रा गांव-गांव दौड़ लगा रही है। यात्रा के चौथे दिन गुमाई पहुँची यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस दौरान चौपाल कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
समाजवादी पार्टी के जिला सचिव आलोक यादव के नेतृत्व में पीडीए जन चौपाल साइकिल यात्रा चौथे दिन 43 गांवों का भ्रमण कर गुमाई पहुंची। चौथे दिन सुबह ग्राम बछेई से साइकिल यात्रा रवाना हुई और चटसरा से बहेरी पहुंच कर जन चौपाल लगाया। जहां समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा ने पहुंच कर साइकिल यात्रियों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। चौपाल में महेन्द्र सिंह वर्मा ने पिछड़े दलितों को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का अनुरोध किया तथा कहा कि आने वाला वक्त समाजवादी पार्टी का है। कहा कि किसी के भटकावे में न आएं समाजवादी सरकार ही खुशहाली का राज लाएगी। यात्रानायक आलोक यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में समाज का हर वर्ग महंगाई शिक्षा बेरोजगारी से परेशान है किसान खाद और बीज के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है उसे खाद और बीज की जगह अपमान और लाठियां मिल रही हैं। कहा कि मौजूदा सरकार में हर वर्ग आक्रोशित है,आने वाले चुनाव में एक एक वोट समाजवादी पार्टी को देकर अपने अपमान का बदला लेना है। बहेरी से महेन्द्र सिंह वर्मा और अमर सिंह यादव प्रधान बहेरी ने झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया।साइकिल यात्रा बंडे रीगा पौंडरा दुबरी अनथुआ होते हुए गुमाई में रात्रि विश्राम किया। साइकिल यात्रा में बहेरी प्रधान अमर सिंह यादव,पूर्व प्रधान पन्नालाल कुशवाहा,पंकज यादव,रुद्र प्रताप,राकेश,प्रदीप कुमार,अमित यदुवंशी,कमल कुमार,विकास खेंगर,भोले यदुवंशी,धर्मेन्द्र यादव,अमरजीत रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *