बाँदा-ओवर रेट तथा रात में शराब बिक्री की सूचना पर तत्काल करें कार्यवाही-रीभा

कर-करेत्तर की बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

राजस्व वसूली ने तेजी लाए जाने के लिए किया निर्देशित

UP TIMES NEWS- ओवर रेट के साथ रात के समय में अगर अवैध ढंग से शराब बिक्री की सूचना मिले तो तत्काल कार्यवाही करें। कर-करेत्तर की बैठक में डीएम ने अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर क्रेतर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने स्टांप देयकों की वसूली को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने आबकारी अधिकारी को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाते हुए शराब की दुकानों की रात्रि में चेकिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारी को राजस्व वसूली कम होने पर वसूली को बढ़ाए जाने हेतु निर्देशित किया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने खनन विभाग के खान अधिकारी को प्रवर्तन कार्यों में तेजी जाने तथा वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मंडी में करो की वसूली की समीक्षा करते हुए मंडी आए एवं आवक में करो की वसूली अत्यंत खराब पाए जाने पर मंडी सचिवों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोके जाने के निर्देश दिए। डीएम जे रीभा ने 10 बड़े बकायेदारों की वसूली की समीक्षा करते हुए तहसीलदारों को बड़े बकायदारों की वसूली शीघ्र किए जाने एवं उनके संपत्ति की कुर्की किए जाने के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने आरसी की वसूली की साप्ताहिक समीक्षा एवं वसूली प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यो की समीक्षा करते हुए राजस्व वादों का निस्तारण समयबद्धता के साथ करने के निर्देश उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया। उन्होंने पुराने लंबित वादों का प्राथमिकता पर तिथि निर्धारित करते हुए वादों का निस्तारण करने के संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने करो की वसूली में अमीनो की ड्यूटी लगाकर वसूली किए जाने तथा उसकी साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश तहसीलदार एवं उप जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में आडिट आपत्तियों एवं विभिन्न न्यायालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि न्यायालय के मामले में समय से काउंटर एफिडेविट सहित शीघ्र कार्रवाई की जाए,इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। डीएम जे रीभा ने विभागीय कार्यवाहियों, आडिट आपत्तियों का समय से निस्तारण किए जाने के संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र सहित डीएफओ,एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *