डीएम,एसपी के अलावा पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी लगातार रहे भ्रमणशील
चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर दिया गया प्रवेश
UP TIMES NEWS- रविवार को यूपी पीसीएस परीक्षा जनपद के 12 केंद्रों में आयोजित हुई। पीसीएस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर डीएम,एसपी सहित पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी लगातार भृमणशील रहे। परीक्षा सकुशल निपटाए जाने को लेकर केंद्रों में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया।
जिलाधिकारी जेo रीभा तथा एसपी पलाश बंसल ने
यूपी पीसीएस 2025 की प्रारंभिक परीक्षा को जनपद में नकल विहीन एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर डीएम तथा एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने सर्वप्रथम पंडित जेoएन डिग्री कॉलेज एवं खानकाह इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम जे रीभा तथा एसपी पलाश बंसल ने परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कंट्रोल रूम सहित अन्य पुलिस सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम से से परीक्षा का पर्यवेक्षक किया तथा मौके पर उपस्थित सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र,एडिशनल एसपी एसडीएम सदर नमन मेहता,सहायक एसपी मेविस टॉक आदि अधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहे। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि यूपीपीसीएस परीक्षा को लेकर जनपद में डीएवी इंटर कॉलेज,पंडित जेएनपीजी कॉलेज,आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज,इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा खानकाह इंटर कॉलेज,जीजीआईसी हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा,राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अतर्रा,अतर्रा पीजी कॉलेज पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज गिरवा,जनता इंटर कॉलेज खुरहंड बनाया गया था। सभी केदो में लगभग 6000 परीक्षार्थियों को प्रतिभाग किये जाने की व्यवस्थाएं की गई थी। एसपी ने बताया कि पहली पारी की परीक्षा सकुशल निपट गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर सभी केदो में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
