बाँदा-शिफा बनी जिला कृषि अधिकारी,सिविल सेवा में आने की छात्रा ने जताई इच्छा

राजकीय इंटर कॉलेज मटौन्ध की छात्रा को बनाया गया जिला कृषि अधिकारी

छात्रा अदिति को बनाया जा चुका है एक दिन का कलेक्टर

UP TIMES NEWS- महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के साथ स्कूली छात्राओं को जागरूकता की मुहिम लगातार जारी है। शुक्रवार को दसवीं की छात्रा को एक दिन का जिला कृषि अधिकारी का प्रभार सौपा गया। इस दौरान छात्रा ने सिविल सेवा में आने की इच्छा भी जाहिर की है।
मिशन शक्ति योजना के अन्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज मटौंध की दसवीं की छात्रा कु० शिफा को एक दिन के लिये जिला कृषि अधिकारी बांदा का प्रभार संजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी द्वारा दिया गया। जिसमें उनके द्वारा कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुये बुद्धराज सिंह,अपर जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार,वरिष्ठ सहायक,शरदलता, वरिष्ठ सहायक, प्रदीप कुमार,कनिष्ठ सहायक से उनके द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों यथाः राजेश कुमार से स्थापना पटल, शरदलता से बिल आदि एवं प्रदीप कुमार से डिस्पैच एवं रिसीट पटल की समीक्षा की गयी। साथ ही उर्वरक की उपलब्धता, वितरण एवं अवशेष की भी समीक्षा की गयी। साथ ही उनके द्वारा उर्वरक वितरण में आ रही समस्याओं के समाधान के बारे में भी बताया गया।

कु० शिफा द्वारा बताया गया कि मैं इण्टर के बाद ग्रेजुवेशन कम्पलीट करके सिविल सेवा में आना चाहती हूँ। जिससे वह गरीबों की सेवा कर सके। गुरुवार को छात्रा अदिति को एक दिन का कलेक्टर जिला अधिकारी जे रीभा के द्वारा बनाया जा चुका है। गौरतलब हो कि डीएम जे रीभा तथा एसपी पलाश बंसल के निर्देशन पर जनपद में महिलाओं तथा स्कूली छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने के साथ जागरूकता की मुहिम लगातार चलाई जा रही है। ताकि महिलाएं तथा बालिकाएं अपने अधिकारों को समझ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *