बाँदा-तीन करोड़ रुपए गांजा के साथ पकड़ा गया अंतरराज्यीय तस्कर

सरगना तथा उसका सहयोगी भागने में रहे सफल

उड़ीसा से डीसीएम में ला रहे थे गांजा की खेप

UP TIMES NEWS- बांदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मटौन्ध तथा एसओजी की टीम ने गांजा से लदा डीसीएम को पकड़ा है। जिसमें 3 करोड़ के लगभग का सूखा गांजा बरामद हुआ है। वही मुख्य आरोपी सहित दो अभियुक्त अभी भी फरार हैं। जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पकड़ने वाली टीम को एसपी ने पुरस्कृत किए जाने का ऐलान किया है।

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन डॉ0 संजीव गुप्ता व पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस0 के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में थाना मटौंध व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय अवैध सूखा गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी देते एएसपी शिवराज ने बताया कि बुधवार की देर रात थाना मटौंध व एसओजी पुलिस टीम गश्त व चेकिंग में भ्रमणशील थी।

इसी दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मध्य प्रदेश के रास्ते एक ट्रक में अवैध गांजे की खेप लाई जा रही है। इसी दौरान एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स झांसी के प्रभारी चंदन पाण्डेय द्वारा भी एक ट्रक UP71AT6216 में अवैध गांजे की खेप मध्य प्रदेश से होते हुए बांदा होते हुए महोबा ले जाने सूचना दी गई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर चेकिंग करते हुए ट्रक को गोयरा मुगली मोड़ के पास से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 08 कुन्तल 01 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है। पकड़े गये अभियुक्त चन्दन पुत्र मुन्नु लाल निवासी महमूदपुर थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह अवैध सूखा गांजा उड़ीसा से ला रहा था। तथा उसे यह गांजा बबेरु के रहने वाले अंजनी तिवारी ने महोबा पहुंचाने के लिए कहा था। अंजनी तिवारी ने ही उड़ीसा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोपनीय तरीके से ट्रक में अवैध सूखा गांजा रखवाया गया। गांजा के ऊपर नारियल की रस्सी रख दी गई। जिससे की रास्ते में किसी को शक ना हो। अंजनी तिवारी ने बताया कि गांजा को महोबा में कहां पहुंचाना है। यह बाद में फोन करके बताएगा। यह कार्य करने के लिए अंजनी तिवारी ने उसे 3 लाख रुपए देने को कहा था। अवैध सूखे गांजे में इतना फायदा देखकर मै(चन्दन चालक) मेरा कन्डक्टर रईस जो कानपुर का रहने वाला है। दोनों लोगों ने अपने लिए भी 50-50 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा रख लिया। रास्ते में कन्डक्टर रईस सासाराम बिहार में गांड़ी से उतरकर कहीं चला गया। डीसीएम में 701 किलोग्राम गांजा अंजनी तिवारी का तथा 100 किलोग्राम गांजा मे चालक (चन्दन) तथा कंडक्टर साथी रईस का है। पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। तथा इस क्रम में विस्तृत जांच की जा रही है कि अभियुक्तों के द्वारा किसके माध्यम से गांजे की खरीद/बिक्री की जाती थी और इनके द्वारा कहां-कहां सप्लाई किया जाता था। इस सम्बन्ध में इनकी पूरी चेन का पता लगाकर इसमें शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। एएसपी शिवराज ने यह भी बताया कि मुख्य अभियुक्त अंजनी तिवारी को थाना जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में 07 कुन्तल अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। मौके से 8 कुन्तल 01 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा,1 ट्रक (अवैध गांजे के परिवहन में प्रयुक्त), 05 हजार रुपए बरामद हुए हैं। वही वांछित अभियुक्त अजंनी पुत्र शिवमोहन तिवारी निवासी बबेरु तथा रईस की तलाश में एसपी पलाश बंसल ने कई टीमे लगाई है। कुलसी के दौरान एडिशनल एसपी शिवराज के अलावा सहायक एसपी मेविस टॉक तथा डिप्टी एसपी अखिलेश राजन भी मौजूद रहे। गिरफ्तार करने वाली टीम में मटौन्ध थानाध्यक्ष,संदीप कुमार सिंह,एसओजी प्रभारी आनंद कुमार सिंह,आरक्षी अच्छेलाल,खेमराज,अजय कुमार,अश्वनी प्रताप सिंह,आशीष शर्मा,मनीष मिश्रा,प्रतीक यादव,अमित त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

कानपुर के दीपक का है डीसीएम
गांजा के साथ पकड़ा गया डीसीएम कानपुर के ही रहने वाले दीपक का है। गांजा तस्करी में कहीं दीपक की भूमिका तो नहीं है। इस बारे में भी पुलिस द्वारा पड़ताल की जा रही है।

आलू के बाद उड़ीसा से लाते थे गांजा
एडिशनल एसपी शिवराज ने बताया कि पकड़ा गए तस्कर चंदन ने पूछतांछ के दौरान बताया है कि वह यहां से आलू लेकर जाता था। इसके बदले में उड़ीसा से गांजा लाकर मुख्य अभियुक्त अंजनी तिवारी के बताने पर जिले में सप्लाई करता था।

किया अच्छा काम,तो एसपी ने दिया ईनाम
गांजा तस्करों को पकड़ने वाली मटौन्ध थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह तथा एसओजी प्रभारी आनंद कुमार सिंह की टीम को एसपी पलाश बंसल ने 25 हजार इनाम देने का ऐलान किया है। जिसकी घोषणा आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एडिशनल एसपी शिवराज ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *