विगत 28 जुलाई को मारपीट करने के साथ मांगी थी रंगदारी
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस अभियुक्तों की कर रही थी तलाश
UP TIMES NEWS- रंगदारी मांगने तथा मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर तथा उसके भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बबेरु पुलिस द्वारा रंगदारी मांगने तथा मारपीट करने के मामलें में कई महिनों से फरार वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त व उसके 02 भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि कस्बा बबेरु के रहने वाले शिवकुमार गुप्ता ने विगत 28 जुलाई को कस्बे के ही रहने वाले हिस्ट्रीशीटर मुन्ना व उसके परिजनो ने रंगदारी मांगनें,झूठे मुकदमें में फंसाने तथा मारपीट करने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया गया था। शिकायत पर एसपी पलाश बंसल ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके सम्बन्ध में थाना बबेरु पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। बुधवार को थाना बबेरु पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरमुन्ना खां पुत्र हीरालाल तथा उसके भाई सुल्तान पुत्र हीरालाल,बेटा उर्फ सुफी पुत्र हीरालाल निवासी कमासिन रोड कस्बा कोतवाली बबेरू को कमासिन रोड स्थित खान ढाबा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कस्बा इंचार्ज शिवरतन गुप्ता मय टीम के शामिल रहे।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मुन्ना खां
1- मु0अ0सं0 – 12/95 धारा 307/332/353 भादवि थाना बबेरू
2- मु0अ0सं0-308/95 धारा 25 ए आर्म्स एक्ट थाना बबेरू
3- मु0अ0सं0-306/95 धारा 364 ए भादवि थाना बिसण्डा
4- मु0अ0सं0 197/95 धारा 392/411 भादवि थाना बबेरू
5- मु0अ0सं0-349/96 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना बबेरू
6- मु0अ0सं0-290/2000 धारा 382/411 भादवि थाना बबेरू
7- मु0अ0सं0-93/2006 धारा 3 यूपी गुण्डा एक्ट थाना बनेरू
8- मु0अ0सं0-283/2008 धारा 323/554/302/307/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना बबेरू
9- मु0अ0सं0-297/2008 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना बबेरू
10- मु0अ0सं0-116/2025 धारा-329 (3)/352/351(3) बीएनएस थाना बबेरू
