बैठक में डीएम ने अधिकारियों को किया निर्देशित
बाल विवाह को रोकने के लिए डीएम ने प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देश
UP TIMES NEWS- विद्यालयों में बच्चों का शत प्रतिशत पंजीयन कराने के लिए अभिभावकों को जागरूक करें। ताकि बच्चों को समय से शिक्षा मिल सके। इसके अलावा डीएम ने बाल विवाह रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी जे रीभा ने बाल संरक्षण के लिए कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि स्कूलों में प्राइमरी के बच्चों का शत प्रतिशत पंजीकरण कराया जाए। जिससे उन्हें शिक्षा मिल सके। बाल विवाह को रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए। सुरक्षित बचपन के अंतर्गत जेल में निरुद्ध माता के साथ रह रहे बच्चों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था रखे जाने के निर्देश दिए। डीएम जे रीभा ने लिंगानुपात में भी सुधार किए जाने पर जोर दिया। कोविड के कारण अपने माता-पिता दोनों या उनमें से किसी एक वैध संरक्षक को होने वाले बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक ₹4000 प्रतिमा दिए जाने के निर्देश दिए वर्ष 2025 26 में इस श्रेणी के अभी तक 73 पात्र बच्चों को सहायता दी गई है। उन्होंने वन स्टाफ सेंटर में पीड़ित महिला एवं बालिका को परामर्श की सहायता दिए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बालिकाओं का जन्म से लेकर स्नातक में प्रवेश तक छह चरणों में ₹25000 की धनराशि दिए जाने के अंतर्गत 28153 बालिकाओं को लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने बाल श्रम पर रोक लगाये जाने के निर्देश दिए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बेटियों को शिक्षित किए जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे,परियोजना निदेशक डीआरडीए,जिला कार्यक्रम अधिकारी, यूनिसेफ से राजेश कुमार तथा जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
