बाँदा-साहब पट्टा मिलने के बावजूद नहीं मिल पा रहा कब्जा

शिकायत मिलने पर डीएम तत्काल राजस्व तथा पुलिस टीम को किया रवाना

सदर तहसील में डीएम तथा एसपी ने समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्याएं

UP TIMES NEWS- साहब पट्टा आवंटित होने के बावजूद आज तक कब्जा नहीं मिल पा रहा है। जिसकी वह कई बार शिकायत भी कर चुका है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिकायत के मिलते ही डीएम ने तत्काल पुलिस तथा राजस्व की टीम भेज कर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां डीएम तथा एसपी ने बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी साथ ही उनका निराकरण कराया। जिलाधिकारी जे रीभा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर बाॅदा में कुल आवेदन पत्र 52 प्राप्त हुए। जिनमें से राजस्व विभाग, पुलिस, विकास,नगरपालिका, चकबन्दी,विद्युत व अन्य विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से आज मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी तथा एसपी के द्वारा किया गया। सम्पूर्ण समाधान में ग्राम दुरेड़ी के एक फरियादी द्वारा आवासीय पट्टा मिलने के बाद कब्जा नही मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं राजस्व की टीम को मौके पर भेजकर शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिये। हटेटी पुरवा निवासी एक फरियादी द्वारा पाइपलाइन फटने से पानी की समस्या के निस्तारण के लिए अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया। बडोखरखुर्द के एक व्यक्ति द्वारा खेत में कब्जा करने की शिकायत पर लेखपाल दुरेड़ी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एक फरियादी द्वारा साफ-सफाई एवं जल भराव की समस्या पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को समस्या का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिये। एसपी पलाश बंसल ने निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कर्मचारी तथा अधिकारियों को जब भी पुलिस फोर्स की आवश्यकता हो तो इस बारे में उन्हें तत्काल अवगत कराये। तत्काल फोर्स की उपलब्धता कराई जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल,सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक,उप जिलाधिकारी सदर नमन मेहता, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसी तरह अतर्रा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी राहुल द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जहां एडिशनल एसपी शिवराज तथा एसडीएम एवं सीओ प्रवीण कुमार ने बैठकर समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में कुल 76 मामले आए। जिस पर दो शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *