हमीरपुर जनपद के मौदहा तहसील में कमिश्नर तथा डीआईजी ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं
समस्याये सुनने के साथ कई मामले कराए निस्तारित
UP TIMES NEWS- समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण कराये। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरती गई तो अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मौदहा तहसील में समाधान दिवस पर समस्याये सुनने के साथ कमिश्नर तथा डीआईजी में बिजली पानी की समस्या को दुरुस्त करने के अलावा मिशन शक्ति कार्यक्रम में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं
आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस द्वारा हमीरपुर जनपद की मौदहा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। साथ ही उनका निराकरण कराया।
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतो की जमकर भरमार रही। आयुक्त तथा डीआईजी ने फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनते हुए शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
आयुक्त अजीत कुमार ने विशेष रूप से राजस्व विभाग से सम्बन्धित भूमि विवाद प्रकरणों में स्पष्ट निर्देश दिये कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया। जिससे आमजनो की शिकायतों का समय से निस्तारण हो सके। साथ ही कमिश्नर ने तहसील दिवस में उपस्थित विकास कार्यों से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी दीपावली त्यौहार से पूर्व क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ बनाया जाए। जर्जर बिजली के तारों की मरम्मत कराई जाए, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई एवं चिकित्सा सुविधाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए। डीआईजी राजेश एस ने मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विशेष प्रयास करने,स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने एवं प्रशिक्षण/रोजगारपरक गतिविधियों का विस्तार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं तथा महिलाओं को जागरूक किया जाए। इस दौरान पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
