बाँदा-मिशन शक्ति टीम ने गांजा के तस्कर को किया गिरफ्तार

बाहर से गांजा लेकर अभियुक्त क्षेत्र में करता था सप्लाई

अभियुक्त के कब्जे बरामद हुआ 2 किलो से अधिक गांजा

UP TIMES NEWS- भ्रमण के दौरान मिशन शक्ति टीम ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को पकड़ा है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्त बाहर से गांजा लाकर क्षेत्र में सप्लाई करता था।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना नरैनी की मिशन टीम द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की देर रात मिशन टीम नवरात्र के दृष्टिगत कस्बा नरैनी में देवी पण्डालों के आस-पास भ्रमणशील थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध सूखे गांजे के साथ कालिंजर रोड स्थित आरा मशीन के पास खड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल मिशन शक्ति टीम द्वारा मौके पर जाकर अभियुक्त को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 02 किलो 350 ग्राम अवैध सूखा गांजा अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पूंछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नामकोमल सिंह पुत्र रामकृष्ण सिंह निवासी शंकरपुर थाना नरैनी बताया। मुकदमा दर्ज करने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक रक्षा देवी,आरक्षी जितेन्द्र सिंह,अंकित कुमार सिंह ,महिला आरक्षी शिक्षा राठौर,प्रिया यादव शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *