बरेली- पकड़े जाने के बाद मास्टरमाइंड नदीम ने उगला राज,अब लियाकत की तलाश

वायरलेस के माध्यम से सुन रहे थे पुलिस की बातें

हाथ जोड़कर गिरते नजर आए बवाल करने वाले उपद्रवी

UP TIMES NEWS- बवालबाजी कराने का मास्टरमाइंड नदीम सहित 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही उनके पास से पुलिस का छीना हुआ वायरलेस भी बरामद कर लिया गया है। वायरलेस के माध्यम से उपद्रवी पुलिस की बातें सुन रहे थे।
बरेली में बवाल कराने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा खान की पार्टी आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खान को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस से छीना गया वायरलेस हैंड सेट बरामद किया गया। नदीम को मौलाना तौकीर का दाहिना हाथ बताया जाता है। सोमवार को कुल 29 आरोपी गिरफ्तार कर चालान किया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नदीम ने पुलिसकर्मी से वायरलेस हैंडसेट छीना था। उसने संभवत: गोपनीय बातें सुनने के लिए इस्तेमाल किया होगा। एसएसपी के मुताबिक आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जब आरोपी पुलिस लाइन लाए गए तो हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आए। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि बवाल के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक नदीम खान समेत 29 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने बवाल के दौरान एक पुलिसकर्मी से मोबाइल हैंडसेट छीना था, जिसे बरामद कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी जफरूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है।

अब लियाकत की हो रही तलाश
नदीम के पकड़े जाने के बाद अब लियाकत की पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी के मुताबिक आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से एक विशिष्ट स्थान पर इकट्ठा होने के संदेश मिले थे। आरोपी नदीम खान ने कहा है कि उसके, डॉ. नफीस और लियाकत के हस्ताक्षरों वाली एक अपील लेटरहेड पर प्रसारित की गई थी। पुलिस टीम लियाकत की तलाश कर रही है। नदीम खान ने लोगों को गुमराह करने की कोशिश की, यह कहकर कि अपील पत्र पर हस्ताक्षर उसके नहीं थे। उसका इरादा जनता और पुलिस को गुमराह करना और कानून तोड़ना था। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि इस घटना में अब तक कुल 56 लोगों को गिरफ्तार किया है और जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी। कहा की आरोपियों की तलाश में पुलिस की तलाश जारी है।

हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे आरोपी
कोतवाली पुलिस ने बवाल के 14 और बारादरी पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नदीम समेत सभी आरोपी जब प्रेसवार्ता के लिए पुलिस लाइन लाए गए तो वह हाथ जोड़कर माफी मांग रहे और गिड़गिड़ा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *