मासिक अपराधिक समीक्षा बैठक में डीआईजी परिक्षेत्र ने पुलिस कप्तानों को दिए निर्देश
अफवाह फैलाई जाने वालों पर तत्काल कार्यवाही के लिए किया निर्देशित
UP TIMES NEWS- घटित घटनाओं के अनावरण के प्रयास करने के साथ अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें। मासिक अपराधिक समीक्षा बैठक में डीआईजी ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि जो भी माहौल खराब करें, उसके विरुद्ध तत्काल एक्शन ले।
पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस.की अध्यक्षता में परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों व SIU/LIU प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डीआईजी ने प्रचलित अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 में कार्यवाही के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीआईजी राजेश एस ने जनपद वार अपराधिक समीक्षा करते हुए पुलिस कप्तानों को निर्देश देते हुए कहा कि घटित हत्या,लूट,चोरी, महिला अपराध,साइबर अपराध,यातायात दुर्घटनाएं तथा भ्रामक खबरों को रोकने व जनता की शिकायतों का त्वरित व प्रभावी रुप से निस्तारण किया जाए। आई0जी0आर0एस0 से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कराये। आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराया जाए। डीआईजी ने कहा कि महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रचलित अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 में शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कराये जाने के अलावा साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु सभी जनपदों में संचालित साइबर थानों द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं आमजन को जागरुक करने के साथ-साथ अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही,गैगस्टर अधिनियम व गुंडा अधिनियम की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। ऑपरेशन त्रिनेत्र/दृष्टि के सम्बन्ध में निर्देश देते हुए डीआईजी ने कहा कि गंभीर अपराधों की विवेचना में गुणवत्ता एव समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। आगामी त्योहारों / आयोजनों के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था व पैदल गस्त किया जाए।
प्रचलित अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन में कार्यवाही के संबंध में और लम्बित प्रारम्भिक जांच एवं विभागीय जाँच कर कार्यवाही के सम्बन्ध में डीआईजी राजेश एस ने आवश्यक निर्देश-दिए।
गोष्टी में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल,पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूण कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉo दीक्षा शर्मा मौजूद रहीे।
