शराब के नशे में पिता-पुत्र के बीच हुआ था विवाद
विवाद के दौरान बेटे ने पिता की हसिया मारकर कर दी थी हत्या
UP TIMES NEWS- हंसिया मारकर पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया है। आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल हंसिया भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में थाना गिरवां क्षेत्र के काजीपुर गांव में शराब के नशे में आपसी विवाद के दौरान पिता की हसिया मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। नरैनी सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम काजीपुर में पिता,पुत्र के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर पुत्र अनिल निषाद ने पिता को हसिया मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस सम्बन्ध में आरोपी अनिल की माँ कारी की तहरीर पर थाना गिरवां में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस में अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी,उप निरीक्षक,गौरव मिश्रा,आरक्षी आशू,प्रहलाद सिंह शामिल रहे।
