शराब के नशे में पिता पुत्र आपस में कर रहे थे विवाद
आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
UP TIMES NEWS- शराब के नशे में विवाद कर रहे पुत्र ने हसिया मारकर पिता की हत्या कर दी। सूचना के मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। जहां अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाजीपुर गांव निवासी बब्बू निषाद उम्र 45 वर्ष की शुक्रवार की दोपहर पुत्र अनिल निषाद ने हसिया से वार कर हत्या कर दी। बताया गया कि दोनों पिता-पुत्र शराब पीने के आदी हैं। शराब पीने के बाद अक्सर वह लड़ते झगड़ते रहते थे। नशे की हालत में बेटे ने पहले पिता के हाथ में हसिया से वार किया। इसके बाद पेट में कई बार कर दिए। हसिया लगते ही बब्बू जमीन में गिर पड़ा। कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। सूचना के मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गिरवा सुरेश कुमार सैनी तथा सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी अनिल निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान बेटे अनिल ने पिता की हसिया मारकर हत्या कर दी है।
