अलग-अलग जगह पर सर्प के काटने से तीन की हालत बिगड़ी
UP TIMES NEWS- सर्प पड़कर दूसरे की जान बचाने वाले को ही सर्प ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इसी तरह अलग-अलग जगहो पर तीन को भी सर्प ने काट लिया है।
जनपद बांदा के चिल्ला कस्बा निवासी 36वर्षीय अमित शुक्ला पुत्र दिनेश शुक्ला सर्प पकड़ कर दूसरो की जान बचाता है। बुधवार की दोपहर चिल्ला थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव स्थित मकान मे पर्स निकला था। अमित अपनी टीम के साथ गांव पहुंच गया। उसने सर्प को पकड़ लिया। बोरी में बंद करने लगा तभी सर्प ने बोरी के अंदर से उसके दाहिने हाथ की गदेली में डस लिया। साथियो ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में भर्ती अमित शुक्ला ने बताया कि उसने सर्प पकड़ने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनकी चार सदस्यी टीम है। जो निशुल्क सर्प पकड़ने का काम करते है। दूसरो की जिंदगी बचा कर अपनी जिंदगी दाव पर लगाते है। उधर तिंदवारी थाना क्षेत्र के गजनी गांव निवासी 20वर्षीय बृजेश पुत्र राजेश यादव बुधवार की सुबह खेत में काम कर रहा था। तभी सर्प ने डस लिया। इसी तरह मदनपुर गांव निवासी 14वर्षीय मुबीन पुत्र नाहिद मंगलवार की शाम कमरे के अंदर कोई सामान निकाले गया था। तभी सर्प ने डस लिया। कमासिन थाना क्षेत्र के छिलोलर गांव निवासी 27वर्षीय शिवकन्या पत्नी सुनील मंगलवार की शाम कमरे के अंदर सामान निकालने गई थी। तभी सर्प ने उसकी उगली मे डस लिया। हालत खराब होने पर घरवालो को पता चला।सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
