बाँदा-हर क्षेत्र में महिलाएं फहरा रही परचम,डीएम है उदाहरण की बानगी

जनप्रतिनिधियों तथा पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मिशन शक्ति फेस 5 का हुआ शुभारंभ

महिलाओं को सशक्त बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री के उद्घाटन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत

UP TIMES NEWS- उ0प्र0 सरकार के द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेेज-5 का शुभारम्भ प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा लखनऊ में किया गया। जिसका प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित महिला समूहों,आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं अन्य महिलाओं के समक्ष किया गया। इस अवसर पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान फेज-5 का अभियान एक माह तक चलेगा। उन्होंने कहा कि 8 वर्षों में महिला उत्थान के क्षेत्र में 36 प्रतिशत की प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि जब नारी सशक्त होगी तो,समाज सशक्त एवं समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में महिलायें कार्य कर रही हैं, उन्हें उनके अधिकारों प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।

हमारी केन्द्र व प्रदेश की सरकार ‘‘मिशन शक्ति’’ के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है, जिससे हमारी मातायें, बहने व बेेटियां सशक्त एवं स्वावलम्बी बनकर देश की सेवा में अपना अहम योगदान दें रही हैं। उन्होंने जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा का उदाहरण देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की मिशाल के रूप में हमारे जनपद की जिलाधिकारी कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरक्षण देकर महिलाओं को आगे बढाने का कार्य किया है और लगातार महिलाओं के हित में हमारी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों में कमी आयी है तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु एन्टी रोमियो टीम के गठन के साथ महिला पुलिस में भी महिला आरक्षियों की भर्ती की गयी है। उन्होंने कहा कि महिलायें आत्मनिर्भर एवं सशक्त होंगी तो विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा। विधायक नरैनी ओममणि वर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि महिलायें सशक्त होकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी बढायी है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए कई योजनायें संचालित की गयी हैं। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज मिशन शक्ति के पाॅचवें चरण का शुभारम्भ किया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित वातावरण में ही विकास संभव है। जब महिला सुरक्षित होगी तब ही विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकेगी। कमिश्नर अजीत कुमार ने कहा कि महिलाओं की समस्या का तत्काल निस्तारण करें। महिलाओं में कई क्षमतायें हैं,उन्हें अवसर प्रदान करें। गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए आगे कार्य करने की आवश्यकता है। जिससे कि वह भी सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो सकें।

पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस ने कहा कि प्रथम चरण का शुभरम्भ 17 अक्टूबर, 2020 को किया गया था। जब से लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान हेतु उनकी इच्छाओं एवं समस्याओं को समझना आवश्यक है। महिलाओं के लिए महिला पुलिस पिंक बूथ एवं महिला हेल्पलाइन संचालित की गयी है। हमारी पुलिस आपात कालीन सेवा 112 हर सम्भव तत्पर रहती है।पुलिस आपको हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी, आपको किसी से भयभीत होने की आवश्यकता नही है। जिलाधिकारी जे0 रीभा ने कहा कि महिला सुरक्षा, महिला स्वास्थ्य एवं महिला स्वावलम्बन के सम्बन्ध में मिशन शक्ति अभियान-5 में एक माह तक कार्य किया जायेगा,जिसके अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम गाॅव,शहर,कस्बों में चैपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिलायें अपनी समस्याओं को समाप्त करने के लिए शक्ति के साथ कार्य करें। उन्हें हर सम्भव मदद जिला प्रशासन द्वारा दी जायेगी। शासन की मंशा है कि ‘‘मिशन शक्ति’’ अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा महिलायें एवं बेटियां लाभान्वित हों। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर यह ‘‘मिशन शक्ति’’ फेज-5 तैयार किया गया है। इससे सभी माताओं एवं बहनों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा और अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी, साथ ही पुलिस विभाग से सम्बन्धित सभी समस्याओं का निदान पुलिस तत्तपरता से करायेगी। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं हेतु संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 तथा 1090 वीमेन पावर हेल्प लाइन,102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेन्स हेेल्पलाइन,पुलिस आपात कालीन सेवा 112 तथा अग्निशमन सेवा 101, एम्बुलेन्स सेवा 108 सहित इत्यादि योजनाओं को विषय में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक एसपी मेविस टॉक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती मीनू सिंह,राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ0 दीपाली गुप्ता, शबीना रहमानी,जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी पुलिस की महिला कान्स्टेबल बीट, स्वास्थ्य विभाग की आशा व एएनएम,आंगनबाडी कार्यकत्री सहित मातृ शक्तियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *