अयोध्या-जिस्मफरोशी का धंधा करते 11 महिलाओं सहित 14 गिरफ्तार

रामनगरी के एक निजी होटल में चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा

देर रात पुलिस ने होटल में डाली रेड

UP TIMES NEWS- उत्तर प्रदेश के अयोध्या में देर रात पुलिस ने निजी गेस्ट हाउस में छापेमारी करते हुए जिस्म फरोशी का धंधा कर रही 11 महिलाओं सहित 14 लोगों को पकड़ा है। संचालक गोरखपुर सहित बिहार से लड़कियों को बुलवाता था।
मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज के खीर वाली गली के पास का है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चार मंजिला इस गेस्ट हाउस के चौथे तल पर इसी क्षेत्र का निवासी गणेश कुमार वेश्यावृत्ति का रैकेट चला रहा था। इसके लिए बिहार और गोरखपुर से लड़कियों को बुलाता था।
पहले इसका सत्यापन किया गया था, लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका था। शुक्रवार की आधी रात सूचना पर महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला और नगर कोतवाली पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। इस दौरान चौथे तल पर महिलाएं धंधे में संलिप्त मिलीं। उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। पूछताछ में पता चला कि साल भर से यह अवैध धंधा चल रहा था। महिलाएं इसी होटल में रहती थीं। गणेश और उसके अन्य साथी बाहर से ग्राहक लाकर काला धंधा करवाते थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे रैकेट का खुलासा किया जाएगा। इनके तार कहां-कहां जुड़े हैं। इस बारे में भी छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *