स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रत्नप्पा की धूमधाम से मनाई गई 116 वीं जयंती
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुंभकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद
UP TIMES NEWS- अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम शाखा हमीरपुर के तत्वाधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,संविधान सभा समिति के सदस्य पद्म श्री रत्नप्पा कुम्भार के 116 वी जयंती का आयोजन ज्योतिराव विद्या मंदिर सुमेरपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के संरक्षक गंगादीन शिक्षक द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति, मुख्य वक्ता पूर्व प्रत्याशी हमीरपुर रामप्रकाश प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री प्रजापति आलोक दक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष हमीरपुर इं राजा भैया प्रजापति ने किया।
जयंती कार्यक्रम में महामना देश भक्त महान स्वतंत्रता सेनानी संविधान सभा समिति के सदस्य महापुरुष डॉ रत्नपा कुम्भार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए महात्मा संतराम बीए,शहीद रामचंद्र विद्यार्थी,परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने डॉ रत्नपा कुम्भार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ रत्नपा कुम्भार ने समाज का गौरव बढ़ाने के साथ साथ पूरे देश के समाज के हक अधिकारों से वंचित लोगों के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के साथ मिलकर मजबूत व्यवस्था देने का कार्य किया है। जिसमें देश के हर वर्ग की समृद्धि विकास राष्ट्र निर्माण की बुनियाद मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता शैक्षिक आर्थिक विकास को गढ़ा है। हम सबको एकजुटता के साथ उनके आदर्शों विचारों का अनुकरण करते हुए एक संगठित और समृद्ध शसक्त संस्कार वान समाज का सृजन करना होगा। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम संगठन के मिशन अभियान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मिशन 2026 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए गांव गांव स्तर पर पहुंच कर अधिक से अधिक युवाओं को चुनाव लड़ाने के लिए जाग्रत करना है। जिससे हम राजनेतिक भागीदारी ले सके। जब तक हम छोटे से छोटा चुनाव नहीं लड़ते हैं। तब तक बड़ा नहीं सोच पाएंगे। कार्यक्रम को पूर्व प्रत्याशी हमीरपुर रामप्रकाश प्रजापति जीवन पर विस्तार से बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम संगठन को अब जिले में मजबूत बनाने और समाज के युवाओं महिलाओं बुद्धजीवियों समाजसेवियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडा जाए ताकि संगठित होकर समाज को एक नई दिशा दी जा सके।प्रदेश महामंत्री प्रजापति आलोक दक्ष ने भी शिक्षा और राजनीति को लेकर समाज में हम सबको एकजुटता के साथ संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करना है। जयंती पर विशेष रूप वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व प्रधान परशुराम प्रजापति, ब्रजकिशोर प्रजापति, प्रदीप कुमार प्रजापति, गोरेलाल प्रजापति,विक्रांत कुमार प्रजापति,राकेश कुमार प्रजापति,अनिल कुमार प्रजापति,महेंद्र प्रजापति,कृष्ण कुमार प्रजापति,अमरकांत प्रजापति,राजू प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता प्रजापति,शिवशंकर प्रजापति,रामखेलावन प्रजापति,गयादीन प्रजापति,रतिराम प्रजापति ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।