बाँदा-राइफल क्लब मैदान को लेकर सड़कों पर उतरे समाजसेवी तथा खेल प्रेमी

विकास प्राधिकरण पर लगाया बिक्री के साथ आकार बदलने का आरोप

प्रदर्शन कर कमिश्नर को दिया ज्ञापन

UP TIMES NEWS- विकास प्राधिकरण पर राइफल क्लब मैदान को बिक्री किए जाने तथा आकार बदलने का आरोप लगाते हुए समाज सेवियों तथा खेल प्रेमियों ने प्रदर्शन करते हुए कमिश्नर को ज्ञापन सौपा है।
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल को ज्ञापन सौंपा। बैठक में वक्ताओं में रितेश त्रिपाठी ने कहा कि राइफल क्लब (खेल मैदान) 1902 ई. से अब तक खेल एवं परेड स्थल के रूप में संरक्षित है जबकि साजिश के तहत इस मैदान को बेचने तैयारी में लगे है। वहीं खिलाड़ी आशुतोष राणा ने कहा भूमि अंग्रेजी शासनकाल में पुलिस विभाग को अस्थाई उपयोग हेतु दी गई थी, किन्तु समय-समय पर इसे लेकर अवैधानिक प्रयास किए जाते रहे हैं। पूर्व में भी जब मैदान की भूमि पर अतिक्रमण व विक्रय की कार्यवाही हुई थी, तब इलाहाबाद हाईकोर्ट एवं उत्तर प्रदेश शासन ने इस पर रोक लगाकर मैदान की यथास्थिति बहाल की थी।
छात्रनेता लव सिन्हा का कहना है कि बाँदा विकास प्राधिकरण का वर्तमान प्रस्ताव न केवल गैरकानूनी व भ्रामक है बल्कि इससे खेलों और खिलाड़ियों का भविष्य भी प्रभावित होगा। जनपदवासियों का भी कहना की यह मैदान जिला प्रशासन द्वारा बचा नहीं जाना चाहिए बल्कि इसका सौंदर्यकरण कर कर खिलाड़ियों के उपयोग में लाना चाहिए। आयुक्त को दिए जाए ज्ञापन में मांग की है कि राइफल क्लब (खेल मैदान) की किसी भी प्रकार की विक्रय/निर्माण प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए।खिलाड़ियों को राइफल क्लब परिसर की चाबी सौंपी जाए। भारतरत्न मेजर ध्यानचन्द्र की स्मृति में यहाँ मिनी स्टेडियम एवं खेल विकास कार्य कराए जाएँ। दिए गए ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि जनहित की इस माँग पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई, तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने में लल्लू खा,धनंजय करवरिया,रितेश त्रिपाठी,आशुतोष राणा,लव सिन्हा,बबलू श्रीवास,तरुण नंदा,अनिल,मिर्जा फिरोज बेग,नसीम,मनोज,अब्दुल खा,अफजल अहमद, तलाह सर्मदी,दीपू चौरसिया,हरिश्चंद्र गुप्ता, अभय श्रीवास्तव,विनीत सिंह,शुभम यादव,वैभव यादव ,रोहित सिंह,अमोल द्विवेदी,धनंजय पंडित, अंशुल यादव,लकी सिंह, अरशद खान,भुवनेश्वर सिंह,आशुतोष सोनी,शैलेंद्र सिंह,अमित कुमार,आदित्य सिंह, सिद्धार्थ कुमार,अंकित कुमार,अमरेंद्र वर्मा,अमित,रुद्र प्रताप, राजेश कुमार,समीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *