बाँदा- आखिर लंबे समय बाद पकड़ा गया गांजा सप्लायर

कोतवाली बबेरू क्षेत्र के तराया गांव का रहने वाला है अभियुक्त

घूम घूमकर गाँजा की पुड़िया बनाकर करता था सप्लाई

UP TIMES NEWS- शहर में पुड़िया बनाकर गांजा बेचने वाले सप्लायर को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में सूखा गाँजा बरामद हुआ है। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध पहले से दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात्रि को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कनवारा बाईपास करिया नाला हनुमान मंदिर के पास से दिनेश प्रजापति पुत्र बितानी प्रजापति निवासी ग्राम तरायां थाना बबेरू जनपद बांदा को पुलिस ने अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1750 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी जिला अस्पताल रामकिशोर यादव, संकट मोचन चौकी प्रभारी आकांक्षा पटेल,उप निरीक्षक गौरव प्रताप सिंह,आरक्षी शैलेंद्र,भागचन्द,जितेंद्र,राहुल कुमार शामिल रहे।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त दिनेश प्रजापति
मु0अ0सं0- 222/24 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
मु0अ0सं0- 592/24 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
मु0अ0सं0- 594/24 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
मु0अ0सं0- 596/24 धारा 317(2)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
मु0अ0सं0- 119/19 धारा 306 भादवि थाना बबेरू जनपद बांदा ।
मु0अ0सं0- 364/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बबेरू जनपद बांदा ।
मु0अ0सं0- 321/21 धारा 435/336/504/506 भादवि0 थाना बबेरू जनपद बांदा ।
मु0अ0सं0- 379/21 धारा 323/352/504/506 भादवि थाना बबेरू जनपद बांदा ।
मु0अ0सं0- 08/23 धारा 354/452/504/506 भादवि थाना बबेरू जनपद बांदा ।
मु0अ0सं0- 54/23 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना बबेरू जनपद बांदा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *