बाँदा-शव वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा,माँ-बेटी सहित तीन घायल

राहगीरो ने घायलों को उपचार के लिए कराया जिला अस्पताल में भर्ती

टक्कर मारने के बाद चालक शव वाहन लेकर हुआ फरार

UP TIMES NEWS- शव वाहन की टक्कर से रिक्शा पलट गया। जिसमें सवार मां-बेटी सहित तीन लोग घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक शव वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के मर्दन नाका मोहल्ला निवासी 26तालिब पुत्र सहजादे ई रिक्शा चलाता है। वह शनिवार की दोपहर डीएम कालोनी से मटौध थाना क्षेत्र के भूरा गढ निवासी 40 वर्षीय विद्या देवी पत्नी मुन्ना लाल उसके 20वर्षीय पुत्र पीयूष को ई रिक्शा में बैठाकर भूरागढ छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह अशोक लाट तिराहे के पास पहुँचा ही था कि पीछे से आ रहे शव वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे ई रिक्शा आनियंत्रित होकर नाले गिर पर पलट गया। तीनो लोग ई रिक्शा के नीचे दब कर घायल हो गए। हादसे को देख आस पास के दुकान मौके पर पहुंच गए। सभी को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना को अनजान देने के बाद चालक शव वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *