बाँदा-डिप्टी एसपी के पद पर हुआ प्रमोशन,एसपी ने लगाये स्टार

वर्ष 1998 में शुरू हुआ था नौकरी का सफर

2015 में निरीक्षक तथा 2025 में बने पुलिस उपाधीक्षक

UP TIMES NEWS- जनपद में तैनात निरीक्षक की डिप्टी एसपी के पद पर पदोन्नति हुई है। पदोन्नति होने पर एसपी ने स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही एसपी ने ईमानदारी के साथ आगे कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। इसके साथ ही उन्होंने ईमानदारी तथा लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। जनपद में नियुक्त निरीक्षक राजेश नारायण को पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति हुई है। पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक द्वारा सिल्वर स्टार लगाकर उन्हे बधाई व शुभकामनाएं दी है। गौरतलब हो कि निरीक्षक राजेश नारायण मूल रुप से जनपद कानपुर के रहने वाले हैं। वर्ष-1998 में जनपद लखनऊ से उपनिरीक्षक पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष-2015 में निरीक्षक पद पर उनकी पदोन्नति हुई थी। अब तक वह रायबरेली,खीरी, प्रयागराज,कौशाम्बी तथा प्रतापगढ़ में सेवा दे चुके हैं। वर्ष-2021 में उन्होंने जनपद बांदा में अपनी आमद कराई थी। जनपद में तैनाती के पश्चात वह प्रभारी निरीक्षक जसपुरा, तथा प्रभारी क्राइम ब्रांच के दायित्वों को निर्वहन कर चुके हैं। एसपी पलाश बंसल ने डिप्टी एसपी राजेश नारायण को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वह अपने पदों के अनुरूप ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *