शादी का झांसा देकर आरोपी रिश्ते की चचेरी बहन का पिछले एक सालों से कर रहा था यौन शोषण
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवक को अरेस्ट
UP TIMES NEWS- शादी का झांसा देकर युवक चचेरी बहन के साथ पिछले एक साल से शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद वह शादी करने से मुकर गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नौहाई गांव निवासी मनीष प्रजापति पुत्र विशाल प्रजापति की थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बुआ ब्याही हुई है। रिश्तेदारी होने के चलते मनीष का गांव आना जाना लगा रहता था। इसी बीच मनीष की बुआ की जेठानी की बेटी से प्रेम प्रसंग चलने लगा। दोनों की करीबियां हद से ज्यादा बढ़ गई। दोनों एक दूसरे से मिलते जुलते रहे। वही युवती का आरोप है कि मनीष शादी का झांसा देकर पिछले एक सालों से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। जब वह शादी करने की बात करती थी तो मनीष टालमटोल कर देता रहा। इस बात की खबर पारिवारिक जनों को भी हो गई। उन्होंने भी दोनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन मनीष के परिवरीजन इस बात के लिए तैयार नहीं थे। परिवार वालों के राजी न होने के कारण मनीष भी शादी करने से मुकर गया। मजबूरन युवती पुलिस से शिकायत करनी पड़ी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती के अदालत में बयान कराने के बाद आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे ने बताया कि मनीष के रिश्ते की चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी की बात कह कर मनीष युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे,आरक्षी दीपक अहिरवार,अभिषेक कुमार,महिला आरक्षी शबाना आजमी शामिल रही।
