बाँदा-प्रेमी के शादी न करने पर युवती ने किया सुसाइड

थाना पैलानी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव का मामला

पड़ोसी युवक से चल रहा था युवती का प्रेम प्रसंग

UP TIMES NEWS- प्रेमी के द्वारा शादी न किए जाने को लेकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18वर्षीय युवती ने शनिवार की रात धर के बगल में बने मवेशी बाड़ा में लगे नीम के पेड पर दुपटटा से फांसी लगा कर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद जब वह घर नही लौटी तो परिजनो ने उसकी खोजबीन किया। मां और कुछ लोग खेत को तरफ गए। पिता मवेशी बाड़ा गया। टार्च की रोशनी में देखा तो वह फंदे पर लट रही थी। शव देखते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का पडोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पड़ोसी युवक और उसकी मां ने तीन दिन पहले युवती के पिता से शादी का दबाव बनाया था। उसने शादी करने से इंकार कर दिया था। पिता का कहना था कि उसकी बेटी भी शादी नही करना चाहती थी। इसी से परेशान हो कर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मृतका तीन बहनो में दूसरे नबंर की थी। थानाध्यक्ष पैलानी सुखराम सिंह का कहना है कि फिर हाल मृतका के पिता ने कोई कारण नही बताया है फिर भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *