अखिल भारतीय कुंभकार महासभा फोरम की अगुवाई शहर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों में दिखा राष्ट्र के प्रति प्रचुर उत्साह
UP TIMES NEWS- गुरुवार को अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम की अगुवाई में शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में विशेष जोश देखने को मिला। वंदे मातरम के उद्घोष के बीच तिरंगा यात्रा पूरे शहर में घूमी।
अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति के नेतृत्व में तत्वाधान मे आयोजित विशाल बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश महामंत्री प्रजापति आलोक दक्ष एड के कुशल संचालन में गुरुवार को तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवा साथियों बाइक तिरंगा यात्रा बड़े जोश और उत्साह के साथ बिजली खेड़ा सीएमओ बंगला के सामने से कालू कुआं चौराहा बाबूलाल चौराहा छावनी चौराहा स्टेशन रोड होते हुए कचेहरी अशोक लाट पहुंची। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने प्रजापति शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि

भारतीय इतिहास में अंग्रेजों के जुल्म सितम के खिलाफ पहाड़ की तरह अड़ जाने वाले वह नन्हा सरफरोश 13 वर्ष की आयु में सबसे कम उम्र में शहीद होने के नाते अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी को अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम भारत सरकार के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग करते हैं। कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक ऐसे वीर बालक थे। जिन्होंने मात्र 13 वर्ष की उम्र में 14 अगस्त 1942 को देश की स्वतंत्रता हेतु अपने प्राणों की आहुति दी थी। वीर बालक अमर शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी के त्याग और साहस को इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए। अंग्रेजों के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 14 अगस्त 1942 को वें क्रांतिकारियों का एक जत्था लेकर अपने गांव नौतन हथियागढ़ (वर्तमान जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश) से पैदल चल कर तत्कालीन देवरिया तहसील पहुंचे थे। वहां उन्होंने न सिर्फ अंग्रेजी साम्राज्य का झंडा (यूनियन जैक) नीचे गिराया, बल्कि साहस पूर्वक तिरंगा झंडा लहरा कर भारत माता की जय का उद्घोष किया। यह कार्य देश के महान क्रांतिकारी और अत्यंत साहसिक था। इस ऐतिहासिक घटना से बौखलाए अंग्रेजी हुकूमत के मजिस्ट्रेट ने उन पर लगातार तीन गोलियां चलाई। जिससे तहसील परिसर में ही वीर बालक प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं थी, यह मात्र एक बलिदान नहीं अपितु 13 वर्षीय वीर बालक की असाधारण देशभक्ति, अद्वितीय साहस और स्वतंत्रता के लिए उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक है। आज जब देश स्वतंत्रता के 75 वर्षों के बाद अमृत काल में प्रवेश कर चुका है और हम स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को याद कर रहे हैं। तब यह उचित और न्याय संगत होगा कि भारत सरकार द्वारा इस देश के सबसे कम उम्र के शहीद को राष्ट्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” प्रदान किया जाना चाहिए। यह सम्मान न केवल रामचंद्र विद्यार्थी जी के बलिदान को राष्ट्रीय सम्मान देगा,बल्कि देश की युवा पीढ़ी को भी यह संदेश देगा मातृभूमि के लिए ना कोई उम्र मायने रखती है और ना ही डर? ऐसे युवा बलिदानी शहीद रामचंद्र विद्यार्थी को देश का युवा हमेशा याद करता रहेगा। इस विशाल तिरंगा यात्रा में शहीद रामचंद्र विद्यार्थी अमर रहे, कारगिल युद्ध में शहीद अजीत कुमार प्रजापति अमर रहे, शहीद अनिल कुमार प्रजापति अमर रहे के जयकारों से जयघोष करते हुए शहर के बिजली खेड़ा सीएमओ बंगला से यात्रा शहर के कालू कुआं चौराहा बाबूलाल चौराहा छावनी चौराहा स्टेशन रोड होते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों द्वारा अशोक लाट कचेहरी में शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों द्वारा भाग लिया गया। जिनमें प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर प्रजापति,समाजसेवी कुंजबिहारी प्रजापति,छात्र नेता सुरेंद्र कुमार मिश्रा एड, राकेश कुमार प्रजापति जिला पंचायत सदस्य फतेहपुर,ओमप्रकाश प्रजापति लाला प्रधान, अशोक कुमार प्रजापति प्रधान,विनय कुमार प्रजापति प्रधान,कृष्ण चंद्र प्रजापति टिंकू,रामकेश प्रजापति,लोकदत्त प्रजापति एड,महेंद्र कुमार प्रजापति ,प्रदीप कुमार प्रजापति,राजू प्रजापति, रमेश कुमार प्रजापति, शत्रुघ्न प्रजापति सुनील कुमार प्रजापति,विनय कुमार प्रजापति,रज्जू प्रजापति,रतन लाल प्रजापति,पूर्व सैनिक ब्रजराज प्रजापति पूर्व सैनिक रमेश कुमार प्रजापति,पूर्व सैनिक, कृष्णा प्रजापति पूर्व सैनिक, राजेंद्र कुमार प्रजापति पूर्व सैनिक, समाजसेवी मिश्रीलाल यादव पूर्व सैनिक ,मुन्ना प्रसाद पूर्व सैनिक,महेंद्र प्रजापति पूर्व सैनिक,राजबहादुर पूर्व सैनिक,रामशरण प्रजापति पूर्व फौजी,राममिलन प्रजापति पूर्व सैनिक, ब्रजलाल प्रजापति पूर्व सैनिक भोला प्रसाद प्रजापति,रानी प्रजापति , छोटेबाबू प्रजापति, गयाचरण प्रजापति,राजा भैया प्रजापति जिलाध्यक्ष हमीरपुर,धनंजय प्रजापति , कामता प्रसाद प्रजापति, पंकज कुमार प्रजापति, कमलेश कुमार प्रजापति, सुनील कुमार प्रजापति, दिलीप कुमार प्रजापति, दिनेश कुमार प्रजापति, अनिल कुमार प्रजापति, मेवालाल प्रजापति पूर्व प्रधान,चुनबद्दी प्रजापति , कमल वर्मा,अभिषेक भास्कर,सूरज अंबेडकर , कृष्ण किशोर सिंह खंगार,बलवंत सिंह खंगार, सुमेर प्रजापति,पलक कुमार प्रजापति,लक्ष्मी प्रजापति,कुलदीप प्रजापति एड,सूर्य प्रकाश चक्रवर्ती एड,अजय कुमार प्रजापति एड ,राजू प्रजापति एड, शिवशंकर,नामदेव एड , युवराज सिंह एड, रामकुमार प्रजापति,विवेक कुमार प्रजापति,रामरतन प्रजापति,श्रीराम प्रजापति, रामदयाल प्रजापति, कमलेश कुमार प्रजापति,संजय प्रजापति टाइगर,अवधेश कुमार तिवारी , समाजसेवी पुनीत कुमार प्रजापति,राजबहादुर प्रजापति,ऋतिक प्रजापति ,प्रिंस प्रजापति,अमित कुमार,राहुल प्रजापति,संदीप कुमार प्रजापति,राजेश कुमार प्रजापति,अजीत कुमार प्रजापति,रमेश कुमार प्रजापति,कुलदीप कुमार, बद्री प्रसाद प्रजापति,आदि सैकड़ों युवा समाजसेवी प्रमुख रूप मौजूद रहे।
