गांव के बाहर पेड़ में फांसी पर लटका मिला युवक का शव
UP TIMES NEWS- घर से नाराज होकर जाने के बाद युवक ने पहले मोबाइल तोड़ा, इसके बाद गांव बाहर पेड़ में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
जसपुरा थाना क्षेत्र के बीरन थोक निवासी 19 वर्षीय राहुल पुत्र पूरन दास शनिवार की रात खाना खाने के बाद मां से दुकान गुटखा लेने जाने की बात कह कर घर से निकल गया। काफी देर बाद जब वह घर नही पहुंचा तो परिजनो ने उसकी खोज बीन किया। मां माया मंदिर की तरफ गई। देखा तो उसका शव रस्सी के सहारे बबूल के पेड़ पर फंदे से लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। मृतक के बड़े भाई राजकिशोर ने बताया कि वह मजदूरी करता था। इसके अलावा वह ड्राइवरी भी करता था। पांच भाईयो मे चौथे नबंर का था। वह किसी से बात कह रहा था। तभी गुस्से में उसने अपना मोबाइल तोड़ दिया। मोबाइल तोड़ने के बाद वह डिपरेशन में था।
