बाँदा- धूमधाम से मनाया गया आबकारी मंत्री का जन्मदिन

जन्मदिन पर व्यापारी नेताओं ने मरीजों को वितरित किये फल

UP TIMES NEWS- उद्योग व्यापार मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। व्यापारियों के द्वारा अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए।

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्मदिन उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्मदिन बांदा जनपद में उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के सदस्यों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। इसके पश्चात जिला कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन समारोह को यादगार बनाया। जन्मदिन समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री के समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पदाधिकारी ने एक दूसरे को केक खिलाकर मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।आयोजन में व्यापारियों ने नितिन अग्रवाल के क्षेत्र में योगदान की सराहना की। उनके नेतृत्व में आबकारी विभाग और व्यापार संगठन द्वारा किए गए कार्यों की भी चर्चा हुई। समारोह में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।वही जनपद के गांव-कस्बों की उद्योग व्यापार संगठन की कमेटियों ने भी विभिन्न प्रकार से अपने प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना किया।इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौरसिया,जिला अध्यक्ष अरविंद्र गुप्ता लामा,नगर अध्यक्ष सचिन चौरसिया,जिला अस्पताल के सीएमस,शिवम सिंह,रविन्द्र अग्निहोत्री,चिंटू महाराजा,संतोष सिंह,कर्ण,अमित सोनी,संकल्प शुक्ला,रामनरेश यादव,संतु पाल,आदर्श विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *