बाढ़ पीड़ितों को वितरित की गई राहत सामग्री

डीएम के निर्देशन पर पीड़ितों को बांटी गई राहत किट

UP TIMES NEWS- जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद लगातार जारी है। बुधवार को डीएम के आदेश पर पैलानी क्षेत्र के अंतर्गत कई गांव में प्रशासन द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया।

जनपद बाँदा के तहसील पैलानी क्षेत्रान्तर्गत वाढ प्रभावित ग्रामों में जिलाधिकारी जे रीभा के निर्देशन पर जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में ग्राम शंकरपुरवा मजरा नांदादेव में 50 राहत किट, ग्राम लौमर में 20 राहत किट, ग्राम बजरंगी डेरा मजरा तारा में 30 किट, ग्राम अमचौली में 01 किट, ग्राम पण्डवन डेरा व तगडा डेरा मजरा सिंधनकला में 100 किट (कुल 201 किट), वितरित की गयी। इसी प्रकार 200 लंच पैकेट का वितरण ग्राम पण्डवन डेरा व तगडा डेरा मजरा सिंधनकला में किया गया। इसके अतिरिक्त तहसील बबेरू क्षेत्रान्तर्गत बाढ प्रभावित ग्राम औगासी में 35 राहत किट व ग्राम मर्का में 65 किट कुल 100 राहत किट का वितरण किया गया है। इस प्रकार ग्राम औगासी में कुल 200 राहत किट वितरित की गई है। डीएम जे रीभा ने कहां की पीड़ितों की मदद में किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *