मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच की शुरू
राजेश तिवारी
UP TIMES NEWS- अतर्रा(बांदा) महिला ने अपनी देवरानी पर रात के समय घर पर गुंडो को भेज कर परेशान करवाने एवं पुत्री को मारने पीटने का मुकदमा दर्ज कराया है।
जनपद बाँदा के बिसंडा थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम गडांव अंश उसरी पुरवा निवासी महिला शांति ने बिसंडा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया की उसकी देवरानी शिव दुलारी एवं मिथिला दोनों उसके घर में लोगों को रात के समय भेज कर परेशान करवाती है।वह लगातार अन्य प्रकार से उनके द्वारा उत्पीड़न करने से परेशान हो चुकी है। उसने तहरीर में पढ़ने जाते समय अपनी लड़कियों पर भी दोनों के द्वारा मारने पीटने का आरोप लगाते हुए जान से मार देने की धमकी देने की बात कही है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बीएनएस की धारा 115(2)/352/351(3) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
