घूम रहे गोवंशों को कराएं संरक्षित

कानून व्यवस्था तथा विकास कार्यों की बैठक में कमिश्नर चित्रकूट धाम में दिए निर्देश

सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर कमिश्नर ने दिया विशेष जोर

UP TIMES NEWS- मंडल स्तरीय आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कमिश्नर चित्रकूट धाम के तेवर काफी हद तक गर्म दिखे। कमिश्नर ने दो टूक में हिदायत दी है कि विकास कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय कार्यों को तेज गति व समय से पूर्ण करें। उन्होंने फैमिली आईडी के कार्य, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास सर्वे एवं काॅमन सर्विस सेन्टर पंचायत में संचालित करने में तेजी लाये जाने तथा आईजीआरएस के प्रकरणों में गुणवत्ता के साथ निस्तारण किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को गौशालाओं में गौवंशों को संरक्षित करने हेतु निर्देशित किया। एनआरएलएम में बैंक के्रडिट लिंकेज के अन्तर्गत हमीरपुर एवं महोबा में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना में चित्रकूट जनपद में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने दिव्यांगजनों हेतु प्रमुख सरकारी चिकित्सालयों, तहसील, थाना आदि में रैम्प की व्यवस्था कराये जाने तथा दिव्यांगों की समस्याओं का निस्तारण करने हेतु काॅमन सर्विस विन्डो बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में चित्रकूट एवं महोबा जनपद में प्रगति लाने के निर्देश दिये। कमिश्नर अजीत कुमार ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए जल निगम के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये कि जिन गाॅवों में पानी के कनेक्शन उपलब्ध हो गये हैं, वहां पर पानी अवश्य उपलब्ध कराया जाए तथा तोडी गयी सड़कों का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने 15वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद चित्रकूट में कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सेतुओं के निर्माण की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बाॅदा एवं चित्रकूट में सेतुओं के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण कराये जाने तथा नयी सड़कों के निर्माण कार्य भी शत्प्रतिशत गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। सड़क मरम्मत के कार्य में चित्रकूट जनपद में प्रगति लायें। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत अन्र्तविभगीय विभागों में चित्रकूट में पंचायत राज विभाग द्वारा तथा कृषि में महोबा तथा शिक्षा क्षेत्र के कार्यों के अन्तर्गत चित्रकूट एवं महोबा में प्रगति लाने के निर्देश दिये। आईसीडीएस के अन्तर्गत पोषण टैªकर एप में सुधार लाये जाने तथा एएनएम एवं सीएचओ के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिये। पर्यटन योजना के अन्तर्गत संचालित योजनाओं में हमीरपुर एवं बाॅदा जनपद में कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने बेसिक शिक्षा के जर्जर भवनों को चिन्हित करने तथा पुराने स्कूली वाहनों को संचालित नही रखने के निर्देश दिये। उन्होंने विधावा पेंशन योजना एवं दिव्यांग पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों को शत्प्रतिशत पेंशन दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत युवा उद्यमियों को 5 लाख रूपये की धनराशि का ऋण बिना ब्याज एवं मार्जन मनी के साथ दिये जाने हेतु चित्रकूट जनपद में लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश जिला उद्योग प्रबन्धकों को दिये। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा जल भराव वाले स्थानों में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करायें। उन्होंने सड़क सुरक्षा हेतु जन जागरूकता लाये जाने तथा चकबन्दी के कार्यों में भी तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने पंचायतों में निर्माणाधीन चल रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी बाॅदा जे0रीभा, जिलाधिकारी चित्रकूट शिवशरणअप्पा जीएन,जिलाधिकारी हमीरपुर घनश्याम,जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भरद्वाज,अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सहित मण्डल के मुख्य विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *