पीडीए के नाटकबाज है अखिलेश-रामपाल

जयंती टालने कुम्भकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बोला हमला

UP TIMES NEWS- रामपाल प्रजापति
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम ने सपा प्रमुख पर हमला करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव पीडीए के बड़े नाटकबाज है। उन्होंने कुम्हार समाज के उम्मीदो पर पानी फेरा है। दक्ष जयंती टालकर समाजवादी पार्टी ने प्रजापति समाज को दिया झटका देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कभी नहीं चाहते परिवार डेवलपमेट एजेंसी की अति पिछड़ा वर्ग के महापुरुषों का सम्मान हो। अभी परशुराम जयंती होती तो सपा प्रमुख की हिम्मत नहीं होती कि इतनी बड़ी तैयारी होने के बाद प्रोग्राम कैंसिल कर देते। उन्होंने कहा कि यह प्रजापति समाज का अपमान नहीं सहेगा प्रजापति समाज गुरु पूर्णिमा को दक्ष जयंती होती दो चार दिन तो आगे पीछे हो सकती हैं। लेकिन दूसरे माह होना क्या यह सही अगले महीने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी और राष्ट्र भक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य रत्नप्पा कुम्भार की है। यह प्रजापति समाज सीधा साधा है। राजनीतिक चालाकियां समझता नहीं। इतना बड़ा प्रचार प्रसार और मेहनत किया समाज ने लेकिन पीडीए नाटक खेलने वाले अखिलेश यादव ने प्रजापति समाज के अरमानों पर पानी फेरते हुए कार्यक्रम को डेढ़ माह के लिए बढ़ा दिया है। जिस तरह से सामाजिक एकता के साथ 10 जुलाई कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर जिले से सैकड़ों लोगों का हुजूम बसों गाड़ियां से चलने की तैयारी किया था आज समाज के हौसलों और अरमानों पर पानी फेरना क्या सही है। उन्होंने इसकी इसकी घोर निंदा की है। समाज के लोगो से सवाल किया है कि आप ही बताए प्रजापति ने बड़े हौसले के साथ रात दिन एक करके बड़ी धूमधाम से जयंती की तैयारी की। एक दिन पहले ही कार्यक्रम को रद्द कर के डेढ़ माह बाद के लिए समय दिया किया। उस समय जयंती मनाना उचित होगा गुरु दक्ष जयंती गुरु पूर्णिमा के आसपास तो होना वाजिब है। लेकिन दूसरे महीने की औचित्य है। यह प्रजापति समाज को धोखा देना नहीं समाज के युवाओं का हौसला बढ़ाने प्रोत्साहित करने के बजाय अपने को अपमानित होना निराशा और उत्साह कमजोर होना नहीं क्या,उस वक्त यह ताकत से काम होगा जो आज समाज के लोग बड़ी मेहनत के साथ समाज को जोड़ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *