थैंक यू बोलकर जीना ने भरी उड़ान

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से मॉरीशस के लिए रवाना हुई जीना

उड़ान भरने से भारत प्रेम में नम हुई जीना आंखे

कुलदीप गुप्ता

UP TIMES NEWS- वतन जाने की उम्मीद छोड़ चुकी मॉरीशस की जीना सुल्ताना ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से जैसे ही मॉरीशस की उड़ान भरी तो एकबारगी उसकी आंखें नम हो गई। उड़ान भरने से पहले जीना ने थैंक यू बोला और बाँदा के मददगार पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

गौरतलब हो कि मॉरीशस की रहने वाली जीना सुल्ताना पिछले 16 साल पहले भारत आई हुई थी। दिल्ली में उसका अच्छा खासा कारोबार था। उसके बिजनेस में उसे वक्त ग्रहण लग गया। जब उसकी दोस्ती उत्तर प्रदेश के बाँदा निवासी एक युवक से हो गई। नजदीकियां बनाकर युवक जीना के करीब पहुंच गया। दोनों के बीच दोस्ती इस कदर परवान चढ़ी कि दोनों ने आपस में दोस्ती को रिश्ते में बदल लिया। कुछ दिन तक युवक जीना सुल्ताना के साथ रहा। पूरे कारोबार तथा विदेशी महिला का धन हड़पने के बाद करोड़ों रुपए का चूना लगाकर युवक उसे चकमा देकर अपने घर शहर बांदा भाग आया था। जीना का पूरा कारोबार ध्वस्त हो चुका था। जीना भी सड़क पर आ चुकी थी। खोजबीन करते हुए जीना किसी तरह बांदा आई। यहां उसे युवक के घर का पता भी चल गया। मामला काफी हाई प्रोफाइल रहा। नौबत मुकदमे बाजी तक पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद युवक को जेल भेज दिया। युवक के जेल जाने के बाद जीना सुल्ताना का दिल्ली से बांदा आना-जाना लगा रहा। कुछ दिन तक वह शहर में बनी रही। आसपास के लोग उसकी बेबशी को देखते हुए खाने पीने का इंतजाम भी कर देते थे। न्यायालय में तारीखों तथा न्याय पानी की उम्मीद में जीना ने स्टेशन रोड में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। हालात इतने बिगड़ते गए कि कमरे का किराया देने की बात तो दूर मॉरीशस की महिला को खाने के लाले पड़ने लगे। इस बात की जानकारी जब सहयोगियों के अलावा कोतवाली में तैनात सिपाही सत्यम गुर्जर को हुई तो उन्होंने महिला को खाने-पीने का इंतजाम कराने के बाद कमरे का किराया अदा किया था। मामला धीरे-धीरे अधिकारियों के कानों तक पहुंच गया था। मॉरीशस की महिला जीना सुल्ताना की दास्तान सुनकर कमिश्नर अजीत कुमार,जिलाधिकारी जे रीभा,एसपी पलाश बंसल का कलेजा फट गया था। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार को जीना को वतन वापसी कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जीना सुल्ताना की वतन वापसी का टिकट कराया था। वतन वापसी की 6 तारीख भी मिली थी। जीना सुल्ताना दिल्ली से फ्लाइट के जरिए अपने वतन मॉरीशस वापस जाएगी। सोशल मीडिया के जरिए जब इस आशय की जानकारी बबेरू सीओ सौरभ सिंह,सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार को हुई तब उनका भी दिल दहल गया। सीओ सौरभ सिंह,प्रवीण कुमार ने बांदा से दिल्ली तक ट्रेन से जाने के बाद फ्लाइट में आने वाले निजी खर्चों के निर्वाहन का जिम्मा उठाया था। साथ ही जीना सुल्ताना की आर्थिक मदद भी की थी। गुरुवार को संपर्क क्रांति से जीना सुल्ताना बांदा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दिल्ली में रुकने में कोई परेशानी ना हो इसको लेकर एसपी पलाश बंसल ने जीना के रहने के लिए होटल के साथ साथ रहने,खाने का इंतजाम किया था। दो दिनों तक दिल्ली में रहने के बाद रविवार को जीना में जैसे ही अपने वतन जाने के लिए उड़ान भरी तो उसकी आंखें नम हो गई। नम आंखों के बीच जीना ने बाँदा के अधिकारियों को थैंक यू बोला। साथ ही शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *