प्रेमी के घर में प्रेमिका ने की आत्महत्या

घर वालों ने प्रेमी के परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप

वीडियो ग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

BANDA NEWS– प्रेमी के घर में प्रेमिका ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने जब शव लटका देखा। तब मामले की जानकारी परिवार वालों को दी। इधर प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी तथा उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।
जनपद के गिरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ सो रही थी। रात को परिजनो के सो जाने के बाद वह पड़ोसी प्रेमी के घर पहुंच गई। रात को उसने प्रेमी के घर पर दुपटटा और रस्सी से पंखा के हुक पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सुबह जब प्रेमी के घरवालो की नीद खुली तो उसका शव फंदे पर लटकता देखा शोर गुलसुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी किशोरी के परिजनो को दी गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे मेंं ले लिया। मृतका के पिता ने बताया कि एक सप्ताह पहले मृतका के बाबा का पड़ोसी से नाली के पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया था। इस पर प्रेमी का चाचा भी वहां पर आ गया था। इस पर चाचा का और मृतका के बाबा से विवाद हो था। मृतका का बाबा आपने भाई के साथ प्रेमी के चाचा के घर उलाहना देने गया था। इस पर प्रेमी के चाचा ने बाबा और उसके भाई के साथ मारपीट किया था। प्रेमी की मां ने देख लेने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि तीन लोग घर में घुस आए। उसकी बेटी को उठाकर ले गए। उसकी गला घोट कर हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। वही थानाध्यक्ष गिरवां सीपी तिवारी ने बताया कि मृतका का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी की मां ने लड़की पक्ष के लोगो से एक हफ्ते पहले उलाहना भी दिया था। इस दौरान कभी लडकी पक्ष के लोगो ने पुलिस को सूचना नही दी। कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!