बाँदा में पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री

गुटखा बनाते पकड़े गए दो अभियुक्त

मौके से बरामद हुए कई ब्रांडों के नकली गुटखा व रैपर

यूपी न्यूज टाइम्स। बाँदा पुलिस ने रेड डालते हुए अवैध गुटखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्यवाही की है। नकली गुटखा के साथ दो अभियुक्त मौके से पकड़े गए हैं। वहीं संचालको की तलाश जारी है। पुलिस बड़े पैमाने पर नकली गुटखा, रैपर आदि सामग्री बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा नशीले पदार्थों का उत्पाद/बिक्री करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में संचालित गुटखा फैक्ट्री में रेड डालते हुए दो अभियुक्तों को पकड़ा है। मौके से पुलिस ने भारी तादाद में नकली गुटखा, रैपर आदि बरामद किए हैं।
एसपी पलाश बंसल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गायत्रीनगर निवासी प्रमोद गुप्ता के मकान में अवैध गुटखा का निर्माण किया जा रहा है। सूचना का संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा टीम के साथ मौके पर छापेमारी करते हुए अवैध गुटखा का निर्माण करते हुए रमवश विश्वकर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी गायत्री नगर,सुदामा प्रसाद निवासी कुरौली थाना कोतवाली नगर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मकान मालिक प्रमोद गुप्ता व उनके साथी सुरेन्द्र द्वारा यह फैक्ट्री संचालित की जा रही है। उनके द्वारा गुटखा बनाने की सामग्री दी जाती है तथा माल तैयार होने पर उन्हीं लोगों द्वारा सप्लाई की जाती है। वहीं फैक्ट्री संचालक प्रमोद कुमार उर्फ राजा गुप्ता पुत्र शिवकुमार निवासी गायत्रीनगर थाना कोतवाली नगर,सुरेन्द्र रोहड़ा उर्फ बाबू सिंधी निवासी सिन्धी गुरुद्वारा स्टेशन रोड थाना कोतवाली नगर की तलाश जारी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 03 गुटखा पैकिंग मशीन,इलेक्ट्रॉनिक तराजू,नकली गुटका निर्माण में प्रयुक्त की जाने वाली 269 किलोग्राम सुपाड़ी,तम्बाकू 160 किलोग्राम,08 बोरी निर्मित/अपमिश्रित 191 किलोग्राम नकली गुटका,विभिन्न ब्रांडस (शिवम, रुद्रा, कमल, B-2, J-S Plus, SNK,विजय,गणेश, मजा, साईप्लस, चन्द्रकमल आदि के 13 अलग-अलग गुटखा ब्राण्ड के 892 किलोग्राम रैपर बरामद हुए हैं। पकड़ने वाली टीम में शहर कोतवाल बलराम सिंह, चौकी प्रभारी मण्डी समिति आशुतोष त्रिपाठी, चौकी प्रभारी सिविल लाइन अनुराग पांडे, उपनिरीक्षक रश्मि सिंह,आरक्षी इन्द्रपाल,प्रशांत कुमार,सत्यम गुर्जर, जितेन्द्र दुबे शामिल रहे।

कई घंटे तक चली छापेमारी
सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में कई घंटे तक छापेमारी चली। देर रात लोडर के जरिए सामान लाकर कोतवाली ले जाया गया। तब कहीं पुलिस ने लिखा पढ़ी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!