बूफर बजाने के विवाद पर डंडा मारकर की थी अधेड़ की हत्या
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
बाँदा। बूफर बजाने की विवाद में अधेड़ की हत्या करने वाले आरोपी को अतर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव निवासी 45 वर्षीय दयाराम पुत्र शिवराम यादव मंगलवार की रात घर से दो सौ मीटर दूर पानी की टंकी के पास शराब के नशे में दयाराम तेज आवाज से बूफर में आल्हा बजा रहा था। वही कुछ दूर पर कल्लू विश्वकर्मा का मकान है। वह भी दारू मूर्गा कर रहा था। कल्लू ने दयाराम से बूफर धीमा बजाने को कहा लेकिन दयाराम नही माना नशे में घर से निकले कल्लू ने उसे गाली गालौज करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ गया कि कल्लू ने दयाराम के सिर पर ताबड़ तोड़ डंडो से पीट कर उसकी हत्या कर दी। दयाराम वही ढेर हो गया। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणो ने देखा तो घरवालो को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई नंदकिशोर ने बताया कि दयाराम दो भाई थे। बड़ा भाई शारदा गुजरात मे रह कर मजदूरी करता है। उसकी मां मलुहा की सोलह साल पहले और पिता की चार साल पहले मौत हो चुकी है। दयाराम आविवाहित था। वह गांव में रह कर मजदूरी करता था। हत्या आरोपी कल्लू और मृतक दयाराम दोनो दोस्त थे। दोनो एक साथ पीते खाते थे। घटना वाले दिन दोनो लेाग अलग अलग शराब पी रहे थे। नंदकिशोर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकेपास से आला कत्ल डंडा भी बरामद कर लिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी अपराधी किस्म का है। वह अपराधिक गतिविधियो लिप्त रहा है। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष ऋषि देव सिंह,आरक्षी शुभम कुमार आदि शामिल रहे।