बी.के.ओझा
मनकापुर(गोण्डा)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक कार्य सीमित एक आवश्यक बैठक ब्लाक संसाधन केन्द्र के सभागार में आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद शिक्षक साथियो ने सर्व प्रथम संघ के पूर्व मंत्री स्व० देवेन्द्र कुमार मिश्र के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए करते गहरी संवेदना व्यक्ति किया और संघ के अध्यक्ष अंगद प्रसाद ने कार्य कारिणी साथियो का स्वागत करते हुए कहा कि रिक्त पदों पर कार्यवाहक पदाधिकारी चयनित करने के लिए प्रस्ताव सदन में रखा।जिस पर मुक्तनाथ पाण्डेय ने मंत्री पद के लिए शआलोक कुमार श्रीवास्तवव व उपाध्यक्ष पद पर सत्यदेव वर्मा के नाम को प्रस्तावित किया। सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमत व्यक्त किया।
अध्यक्ष ने संगठन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक संगठन की मूल इकाई शिक्षक होता है। शिक्षक व शिक्षा के विकास अधिकार की सुरक्षा प्रदान करना संगठन का मुख्य उद्देश्य होता है और शिक्षक और संगठन दोनो एक दूसरे के पूररक हैं इसलिए शिक्षकों के दायित्वों में शिक्षक संगठन अहम भूमिका निभा सकते हैं।
संगठन को शक्तिशाली बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को सदस्य बनाया जाना आवश्यक है। क्योंकि ब्लाक का चुनाव भी होना है।

आगे चुनाव से सम्बंधित जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने नये पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामना देते हुए हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
साथ ही न्याय पंचायतवार सदस्यता अभियान शुरू करने लिए पदाधिकारियों को रसीदें प्रदान किया।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी कोषाध्यक्ष, रामतेज मौर्य, संयुक्त मंत्री राकेश कुमार यादव, जिला सलाहकार रुद्र प्रताप,आडीटर मुक्तनाथ पाण्डेय,उपाध्यक्ष अब्दुल रब, राजकुमार शास्त्री, दिनेश कुमार वर्मा,संगठन मंत्री रविन्द्र कुमार वर्मा, अनिल कुमार, बाबू राम,शुभम वर्मा।
प्रचार मंत्री सर्व बृजेश यादव,जितेश नंदन यादव,अजय कुमार चौधरी, राकेश कुमार यादव,हरनाम,अजय चौधरी,राकेश कुमार वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, राकेश यादव, सन्तोष यादव, संजय कुमार मौर्य, जितेन्द्र सिंह, फिरोज अहमद , सुनील चौधरी, उदयराज यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।