ताइक्वान्डों खिलाड़ियों को डीएम व एसपी ने किया सम्मानित
प्रदेश रैंकिंग में दूसरा स्थान करने पर डीएम व एसपी ने दी बधाई
राम नरायन जायसवाल
गोण्डा। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जनपद गोंडा को पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान दिलाने वाले ताइक्वांडो पदक विजेताओं का कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डाॅ0 उज्जवल कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि जनपद के खिलाड़ी जिले के गौरव हैं जिनके कठोर मेहनत और लगन से आज जिले का नाम ताइक्वांडो क्षेत्र में ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है और सकारात्मक सोच बढ़ती है।

पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा सभी के लिए आवश्यक है। इससे व्यक्ति में दृढ़ निश्चय व बुरे से बुरे परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता बलवती होती है।
जिला अधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार व गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर ओ0एन0 पांडे ने स्वर्ण पदक विजेता कार्तिक शर्मा, क्षितिज तिवारी, आयुष कुमार राजभर, हर्षित चैधरी, पीयूष कुमार राजभर, वान्या पाण्डेय को ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स किट प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं रजत पदक विजेता मनीष कुमार दिवाकर, श्लोक पाठक, हर्षित तिवारी, सनी उपाध्याय, राहुल सिंह को ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार कांस्य पदक विजेता श्रेया सिंह, शिवानी प्रजापति, रामागिरी अंहिता, कुनाल तिवारी को टैक्स छूट प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया साथ ही साथ ताइक्वांडो प्रशिक्षक देवेंद्र शर्मा, अरुण चंद नागर ,संदीप चौहान को अच्छे कार्य हेतु सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने की उपलब्धि पर दीपांकुर सिंह को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर उड़ान एकेडमी के जुंबा व नृत्य में अच्छा प्रदर्शन करने वाली प्रतिभगी आध्या चैधरी, आन्यावर्धन, रिचल सिंह, गौरी पाण्डेय,ममता त्रिपाठी को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। ताइक्वांडो सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मात्र 8 वर्षीय वान्या पांडे ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर बालिकाओं के लिए एक मिसाल बनी है। आगे भी जनपद की बालक बालिकाएं अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक जैसे प्रतियोगिताओं में रोशन करेंगे उन्होंने आए हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उड़ान अकैडमी की निर्देशिका आयुषी राज, जिला क्रीड़ा अधिकारी ए.आर. अंसारी, क्रिकेट कोच अब्दुल अहद वंदना सिंह, सेंट जेवियर्स के प्रधानाचार्य रामागिरी विद्यासागर समेत अभिभावक गण उपस्थित रहे।