एसपी ने मुख्य मार्ग पर जाम खुलवाया

एन.के.मिश्रा
लखीमपुरखीरी। मेमोरियल हॉल व अम्बेडकर पार्क के बीच सड़क पर जाम थी।। यहां शाम 7 से रात 10 बजे तक सड़क पर खड़े होकर लोग पराठा खाते है। आज कल स्थिति मेमोरियल हॉल में मेला के कारण और बिगड़ जाती है। जाम के समय यातायात पुलिस भी नदारद थी।

दुर्घटना की सम्भावना रहती है। एसपी ने इसे लेकर बीती रात सख्त निर्देश दिए कि कोई सड़क पर जाम न लगाएं। यातायात पुलिस आ गयी। पराठा के ठेले को पीछे किया गया। तब यातायात सामान्य हुआ।आश्चर्य यह है कि यही पर क्यूआरटी की पुलिस वैन कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर बराबर खड़ी रहती है।यही स्थिति मेन रोड पर भी एक जगह रहती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.