सांकेतिक चित्र
दो पक्षो के आपसी विवाद में एक पक्ष ने लाइसेंसी बन्दूक से झोकी फायरिंग
एन.के.मिश्रा
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र के सरदारनगर में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।कोतवाली सदर के मोहल्ला सरदारनगर निवासी हरविंदर सिंह का अपने पड़ोसी सोमिल सिंह से देर रात करीब दस बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि हरविंदर सिंह ने अपने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से सोमिल पर फायर कर दिया। जिसमें सोमिल सिंह बाल बाल बच गया। सोमिल सिंह ने रात में ही पीआरवी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी पुलिस व चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये। और दोनों को हिरासत में ले लिया।लचौकी इंचार्ज चेतन तोमर ने बताया कि दोनों रिश्ते में चाचा भतीजे हैं। दोनों ने शराब पी रखी थी। किसी बात को लेकर आपस मे विवाद हो गया। एक पक्ष ने फायर कर दिया। बंदूक जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।