ज्ञान प्रकाश मिश्रा/एसपी सिंह


करनैलगंज(गोंडा)। सड़क दुर्घटना में चौरी सूबेदार पुरवा गांव के तीन बच्चों की मौत के तीसरे दिन परिजनों को सांत्वना देने पहुँचे पूर्व मंत्री व उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार में शासन प्रशासन दोनों से न्याय मिलना दूभर है। गोल मोल में ही जवाब देते हुए कहा कि यहाँ पूरे प्रदेश में ब्राह्मण की सुनने वाला कोई नही है। गरीब-बेसहारा सब ईश्वर के बदौलत जिंदा हैं।

तीन बच्चों की मौत जिनमें एक मां की दो बेटियां नही रह गई व एक घायल है तो वही एक परिवार का कुल दीपक ही बुझ गया। इसके बावजूद भी कार चालक पकड़ से दूर है कार्रवाई तो दूर की बात है। ये सब लचर सरकार का सबूत हैं। कहा कि तीनों बच्चों को सरकार सांत्वना राशि दे इसके लिए वह स्वयं कोशिश करेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन देने को कहा। उन्होंने घायल बालिका का हाल चाल जाना। उसके बाद स्वजनों से मिलकर पार्टी की तरफ से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।


इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोकीनाथ तिवारी, शिवकुमार दूबे, प्रमोद मिश्र, तव्वाज खा, रफीक राइनी, जितेंद्र तिवारी, वेद प्रकाश, अशोक सिंह समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.