ज्ञान प्रकाश मिश्रा/एसपी सिंह
करनैलगंज(गोंडा)। क्षेत्र के प्राचीन बाबा बरखंडी नाथ मंदिर के महंत सुनील पुरी ने कजरी तीज के पर्व पर कांवड़ मेले में मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए मंदिर परिसर की साफ सफाई करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया है।

इस दौरान बरखंडी नाथ मंदिर के महंत ने सभी सफाई कर्मियों को तिलक चंदन लगाते हुए उनकी आरती उतारी व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। महंत ने कांवड़ मेले के सकुशल संपन्न होने पर प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बरखंडी नाथ मंदिर में 2 लाख से ज्यादा कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। तथा मेला व जलाभिषेक कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी डॉ.उज्जवल कुमार, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, एसडीएम हीरालाल, सीओ मुन्ना उपाध्याय, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का आभार जताया।

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि रामप्रकाश श्रीवास्तव, अरुण कुमार सिंह, हिम्मत सिंह, नीतीश कुमार श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा, अनिरुद्ध तिवारी, विशाल मिश्रा, शिवकुमार मिश्रा, गुरबचन, देवसरन यादव, अम्बरीश कुमार, सत्य प्रकाश, नकुल यादव, जगत पाल तिवारी, विक्रम चौधरी, सरोज देवी, कमला देवी को सम्मानित किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.